क्या आप भी बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी फ़र्टिलाइज़र ढूंढ रहे है? और उनके उपयोग और असर के बारे में जानना चाहते है? तो आप सही पेज पर आये है जहा आपको बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी को इस्तेमाल कैसे करे, इनके लाभ और कौनसे बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी है जो आप इस्तेमाल कर सकते है, उनके बारे में पता चलेगा।
बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी के लाभ और उपयोग करने के तरीके जानने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए की एन-पी-के और डी-ए-पी फ़र्टिलाइज़र होता क्या है।
Table of Contents
Toggleएन-पी-के और डी-ए-पी फ़र्टिलाइज़र
एन-पी-के और डी-ए-पी काफी जाने-माने और काफी फायदेमंद फ़र्टिलाइज़र है जो कई किसान इस्तेमाल करते है जब उनकी फसलों के प्रोडक्शन में कमी हो या मिटटी से ज़रूरी पोषक तत्त्व ना मिल रहे हो । इन दोनों में बस यही फर्क है की: –
- डी-ए-पी एक पानी में घोल कर इस्तेमाल करने वाला फ़र्टिलाइज़र है जो पौधे को 2 चीजे देता है, वो दो चीजे नाइट्रोजन और फॉस्फोरस है जो पौधे की ग्रोथ के लिए ज़रूरी है। डी-ए-पी, पौधो को यह दो चीजे अमोनियम आयन और फॉस्फेट आयन की मदद से देता है, यह दोनों आयन पौधो को नाइट्रोजन और फॉस्फोरस देने और उसे सोखने में मदद करते है।
- और दूसरी तरफ एन-पी-के से नाइट्रोजन और फॉस्फोरस के साथ ही पोटैशियम भी प्रदान करता है। अब आपको यह तो पता चल गया की एन-पी-के और डी-ए-पी, यह दोनों पौधो को क्या प्रदान करते है, पर ये नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटासियम पौधो की किस तरह मदद करते है, आइये अब यह जानते है।
बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी किस तरह मदद करते है।
बाजार में एन-पी-के और डी-ए-पी में कई तरह के फ़र्टिलाइज़र आते है जिनमे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम अलग-अलग मात्रा में मिले होते है, अब आपको अगर पौधे में किसी एक चीज की ग्रोथ पर ध्यान देना है तो उसके हिसाब से आप कम या ज्यादा मात्रा वाले बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी का उपयोग कर सकते है, जैसे: –
- नाइट्रोजन(एन): – नाइट्रोजन पौधे के पत्तो को बढ़ने में और पौधे के फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया में मदद करता है। यह नाइट्रोजन, एन-पी-के और डी-ए-पी में उपस्थित एमिनो एसिड से मिलता है।
- फॉस्फोरस(पी): – फॉस्फोरस पौधे की जड़ो को फ़ैलाने में और उनको ज्यादा पोषक तत्वों को सोखने में मदद करता है, जो फूलो और फलो के जल्दी उगने में और उनकी क्वालिटी बढ़ने में मदद करता है।
- पोटैशियम(के): – पोटाशियम की बात की जाये तो, यह पौधे को पोषक तत्वों और पानी को फ़ैलाने में मदद करता है, और इन्हे अन्य रोग और कीटो से बचता है। साथ ही यह पौधो को रोग से या पानी की कमी जैसी समस्या को सहने की क्षमता भी देता है।
बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी के फायदे
एन-पी-के के फायदे: –
- जड़ों को तेजी से बढ़ने में मदद करता है।
- बीमारियों से पौधे की रक्षा करता है और पौधो को स्वस्थ रखता है।
- पौधे के हर अंग का विकास करता है और तनाव सहने की क्षमता भी देता है।
- पौधे के तने और डंठल को मजबूत बनाता है।
- रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है।
- इससे नई पत्तियां आती हैं और पौधा घना होता है।
- पौधे का हरा रंग (क्लोरोफिल) बढ़ाने में मदद करता है।
डी-ए-पी के फायदे: –
- नाइट्रोजन व फास्फोरस की भरपूर मात्रा होने की वजह से पौधों में लंबे वक्त तक पौषक तत्वों की पूर्ती करता हैं।
- पौधों को पनपने के लिए डी-ए-पी अहम भूमिका निभाता है।
- तिलहन व दलहन की फसलों के लिए डी-ए-पी खाद बहुत अनुकूल है।
- डीएपी खाद पौधों के पोषक तत्वों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है।
- पौधों की कोशिकाओं के लिए बहुत उपयोगी है।
बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी के मात्रा अनुसार उपयोग
- फरटीमिक्स एन-पी-के(19:19:19): – इस एन-पी-के में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम की मात्रा बराबर होती है जो आप गुलाब की खेती या अन्य फसलों क लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप गुलाब की खेती के लिए बेस्ट एन-पी-के खोज रहे है तो आप फरटीमिक्स 19:19:19 का इस्तेमाल कर सकते है।
- भूमि मिक्स फ्रूट्स एन-पी-के (05:25:00): – आप, एन-पी-के (05:25:00) का उपयोग तब कर सकते है जब आपको अपने पौधे में फूलो और फलो की मात्रा बढ़ाना हो। अगर आप फूलो और फलो की खेती करते है तो यह एन-पी-के काफी फायदेमंद है आपके लिए। और अगर आप बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी ढूंढ रहे है तो आप भूमि मिक्स फ्रूट्स (एन-पी-के 05:25:00) का उपयोग कर सकते है।
- भूमि ग्रीन अल्ट्रा एन-पी-के (20:07:14): – यह एन-पी-के का रेश्यो आप तब इस्तेमाल कर सकते है जब आपको अपने फसल के पत्तो या फलो और फूलो पर ज्यादा ध्यान देना हो। इसमें फॉस्फोरस की मात्रा काम होती है जो की पोधो को रोग से बचता है और ज़रूरी पोषक तत्त्व सोखने में मदद करता है और पौधों के तनो को मोटा करने में मदद करता है। अगर आपके पौधे स्वस्थ हो और सिर्फ जड़ो, पत्तो और फूलो, फलो को बढ़ाना हो, आप का इस्तेमाल कर सकते है। आप एक बेस्ट एन-पी-के के लिए भूमि ग्रीन अल्ट्रा (एन-पी-के 20:07:14) का उपयोग क्र सकते है, जो आपके फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगा।
- भूमि पॉली. फॉस .डी-ए-पी (10:34:00): – अगर आप शुरू से ही पौधों की ग्रोथ पर, उनके हेल्थ पर ध्यान देना चाहते है तो उसके लिए आपको नाइट्रोजन और फॉस्फोरस ये दो चीजों की ज़रुरत पड़ेगी। यही दो चीजों की पूर्ति के लिए आपको डी-ए-पी (10:34:00) की मदद ले सकते है और अगर आप बेस्ट डी-ए-पी की खोज कर रहे है तो आप भूमि पॉली फॉस (लिक्विड डी-ए-पी 10:34:00) का इस्तेमा कर सकते है।

समापन
आप कोई भी बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी का इस्तेमाल करने से पहले उसके पैकेट पर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े। क्यूकी बाजार में कई तरह के एन-पी-के और डी-ए-पी आते है जिनमे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम इन तीनो की मात्रा अलग-अलग मिलेंगी क्युकी अलग-अलग फसलों को उनके ज़रुरत के हिसाब से इन तीनो की मात्रा चाहिए होती है। यह कोई नुक्सान तो नहीं करेगा मगर सही एन-पी-के और डी-ए-पी का इस्तेमाल ना करने से आपका मन चाहा परिणाम आने में दिक्कत हो सकती है। भूमि एग्रो के बेस्ट एन-पी-के और डी-ए-पी कई किसान सालो से इस्तेमाल करते आ रहे है जो सच में उनकी फसलों को बढ़ने में और उनकी क्वालिटी बढ़ाने में मदद करता है।
एन-पी-के पर और डिटेल्ड जानकारी के लिए – https://en.wikipedia.org/wiki/Fertilizer
डी-ए-पी पर और डिटेल्ड जानकारी के लिए- https://en.wikipedia.org/wiki/Diammonium_phosphate



