5 कारन क्यों Mr.Raja (mycorrhizae) प्याज़ और लहसुन की फसल के लिए सबसे बेहतर है !

5 कारन क्यों Mr.Raja (mycorrhizae) प्याज़ और लहसुन की फसल के लिए सबसे बेहतर है !

भारत में प्याज़ और लहसुन दो एसी फसल है जिनका उपयोग हर रसोई मै होता है| किसानों के लिया यह दोनों फसलें काफी मूल्यवान है। किन्तु भारी बारिश, पानी की कमी एवं रोग-कीटों जैसे कई कारणों से फसल बर्बाद हो जाती है, जिस कारण किसानों को बहुत नुक्सान होता है। 

इन फसलों को बचाने के लिए बाज़ार में कई समाधान है, जो सच में काम के है पर किसानों के कम विश्वास के कारण या उनकी जानकारी न होने के कारण उनका इस्तेमाल नहीं करते है। उनमे से ही सबसे बेहतर और जाना-माना समाधान है- mr.raja (mycorrhizae)

यह एक प्राकृतिक चीजों से बना बायो फ़र्टिलाइज़र है जिसमें VAM (Vesicular Arbuscular Mycorrhiza) कवक तत्व है। Mr.Raja पौधों की जड़ो में इस्तेमाल किया जाता है और मिट्टी के साथ मिलकर जड़ो को बढ़ने में मदद करता है। यह पौधों में सफ़ेद जड़ो एवं ज़्यादा पानी और न्यूट्रिएंट्स बढ़ाने में मदद करता है। आइये समझते है इसके फाइव कारणों को –

5 कारन क्यों Mr.Raja (mycorrhizae) प्याज़ और लहसुन की फसल के लिए सबसे बेहतर है !

5 कारण , क्यों Mr.Raja (mycorrhizae) प्याज़ और लहसुन के लिए सबसे बेहतर है –

1. मजबूत जड़ और बेहतर विकास –

फसल की सफलता उसकी जड़ प्रणाली पर निर्भर करती है। प्याज़ और लहसुन की जड़े अगर मजबूत नहीं होंगी तो फसल सही पोषण नहीं ले पाएगी। 

Mr.Raja (mycorrhizae) के फायदे – 

  • कमज़ोर मिट्टी में भी पौधे मजबूत होकर बढ़ते है।
  • Mr.Raja गहरी और सफ़ेद जड़ो का विकास करता है।  
  • पौधे पानी और अधिक पोषक तत्व सोख कर पाते है। 

परिणाम – मजबूत जड़े फसल को सूखे , गर्मी और रोगों से बचाती है और फसल का समग्र विकास सुनिश्चित करती है।  

5 कारन क्यों Mr.Raja (mycorrhizae) प्याज़ और लहसुन की फसल के लिए सबसे बेहतर है!

2. बेहतर फॉस्फोरस और पोषक तत्व अवशोषण – 

फॉस्फोरस प्याज़ और लहसुन की फसल के लिए सबसे आवशयक पोषक तत्व है। लेकिन कई बार मिट्टी में फॉस्फोरस की पर्याप्त मात्रा पौधों के लिए उपलब्ध नहीं रहती है। 

Mr.Raja (mycorrhizae) के फायदे –

  • इसमें मौजूद VAM कवक जड़ो की लम्बाई और फैलाव बढ़ाता है। 
  • ये कवक मिट्टी की गहरायी वाले हिस्से से भी फॉस्फोरस निकाल कर पौधों तक पहुँचाते है। 
  • साथ ही ज़िंक, कॉपर, और आयरन सूक्ष्म पोषक तत्वों का अवशोषण भी बढ़ता है। 

परिणाम-  पौधों में फूल और कंद बनने की प्रक्रिया तेज़ होती है, जिससे उपज और गुणवत्ता, दोनों में सुधार आता है।

3. रोग और कीटो से प्राकृतिक सुरक्षा –

प्याज़ और लहसुन की फसलें कई तरह की फफूंद और कीट रोगों से प्रभावित हो सकती है, जैसे की पत्ती झुलसा, बल्ब रॉट, जड़ सड़न। रासायनिक फफूंदनाशक इन रोगों को कुछ समय के लिए रोकते है , और मिट्टी की गुणवत्ता को नुकसान पहुँचाते है।

Mr.Raja (mycorrhizae) एक प्राकृतिक और सुरक्षित समाधान है –

  • पौधों की रोग प्रतिरोधक शमता बढ़ाता है। 
  • हानिकारक सूक्ष्मजीवों से पौधों को बचाता है । 
  • पौधे अधिक समय तक हरे – भरे और स्वस्थ बने रहते है।  

परिणाम – रोगों का प्रभाव घटता है, रासायन का उपयोग कम होता है , और मुनाफा बढ़ता है। 

4. स्वस्थ और बड़े कंद – 

कंद का आकर, चमक और समानता सीधा बाज़ार मूल्य पर असर डालते है। 

Mr.Raja (mycorrhizae) से संभव होता है – 1

  • पौधों को अधिक फॉस्फोरस और पोषक मिलने से कंदों आकार बढ़ता है। 
  • कंद एक-समान, ठोस और चमकदार बनते है। 
  • फसल का वज़न और ग्रेड दोनों बेहतर होते है। 

परिणाम – उच्च गुणवत्ता वाले प्याज़ और लहसुन जो बाज़ार में बेहतर दामों में बिकते है। 

5. मिट्टी की उर्वरता और दीर्घकालिक लाभ – 

स्वस्थ मिट्टी ही टिकाऊ खेती की कुंजी है , लगातार रासायनिक उर्वरक उपयोग से मिट्टी की जीवनशक्ति घटती है।

 Mr.Raja (mycorrhizae) मिट्टी की स्वास्थ्य को बनाए रखता है –

  • यह मिट्टी के माइक्रोब्स को सक्रिय करता है। 
  • मिट्टी की संरचना सुधार कर उसकी जल धारण क्षमता बढ़ाता है। 
  • फसलों को लम्बे समय तक पोषण और मजबूती देता है। 

परिणाम – मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है और अगली फसल की पैदावार पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

किसानों के लिए लाभ संक्षेप में – 

  • 20-25% तक अधिक पैदावार।
  • मिट्टी की उर्वरता और नमी बनाए रखता है।
  • रासायनिक उर्वरको की निर्भरता कम करता है। 
  • फसल की क्वालिटी और मंडी मूल्य बढ़ता  है ।
  • दीर्घकालिक मिट्टी सुधार के साथ टिकाऊ खेती सुनिश्चित करता है ।

निष्कर्ष –

अगर आप भी प्याज़ और लहसुन की खेती में बेहतर उपज , गुणवत्ता , और मिट्टी की सेहत चाहते है तो  Mr.Raja (mycorrhizae) सबसे अच्छा विकल्प है। यह प्राकृतिक बायो फ़र्टिलाइज़र न केवल पौधों को मजबूत करता है बल्कि मिट्टी को भी जीवंत करता है। 

Mycorrhizae के को और डिटेल में समझने के लिए – https://en.wikipedia.org/wiki/Mycorrhiza

5 कारन क्यों Mr.Raja (mycorrhizae) प्याज़ और लहसुन की फसल के लिए सबसे बेहतर है!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart